कई भक्त भले अपने काम में कितने भी व्यस्त हो लेकिन जब वो भगवान की भक्ति में लीन होते है। तो उनके ही गुणगान में लग जाते है। वैसे ही जब ईश्वर से जुड़े किसी धार्मिक मेले का आयोजन भी किया जाता है। तो उसमें उनकी भक्ति थिरकती नजर आती है। और बढ़-चढ़कर धार्मिक गीतो पर झूमने लग जाते है। लेकिन एक गांव में जब धार्मिक मेले का आयोजन किया गया। तो उसमें एक लड़के-लड़की ने आकर ऐसी हरकत कर दी, कि सब शर्म से पानी-पानी हो गये।
दरअसल बंदूी जिले के नैनवां उपखंड के देई कस्बे में बाबा बख्तावर मेले का आयोजन किया था। लेकिन जब लोग अपने परिवार के साथ मेला देखने गये तो लोगों को भक्ति का कार्यक्रम तो नहीं नजर आया। लेकिन उसमे अश्लील डांस करते कुछ लोग मंच पर दिखाई दिये।
वीडियों में आप देख सकते है कि कैसे भक्ति के मंच को अश्लील डांसर ने घेर रखा था। डांसर के पहनावे और डांस को देखकर कुछ लोग अपने परिवार के साथ होने कारण नजरे छुपाने लगे। और वापस घर को रवाना हो गये। वहीं कुछ लोग शराब पीकर भीड़ लगाये अश्लील डांस को देखने में लगे थे।
वीडियों में देखिये जब एक सांस्कृतिक मेले में होने लगा अश्लील डांस…
कई लोगों ने ऐसे डांस को देखकर निंदा की। और दोबारा से ऐसे होने पर मेले में ना आने की बात कहीं। दो कलाकारों ने फिल्मी गाने टिप-टिप बरसा पानी पर अश्लील डांस कर लोगों को शर्म से झुका दिया। साथ ही ये पता चला है कि अश्लील डांस होते वक्त देई थाना के अधिकारी रतनलाल कार्यक्रम में मौजूद थे लेकिन उन्होंने उस पर कोई एक्शन नहीं लिया।

