लम्बे समय से 200 रूपये का नोट चर्चाओं में है! लेकिन अब इसका इंतज़ार ख़त्म होने वाला है! आरबीआई ने इस नोट को लेकर हो रहे इंतज़ार के बारे में बताया की यह नोट 25 अगस्त से मार्किट में जारी कर दिया जायेगा !
ये जानकारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने गुरुवार को दी! यह नोट महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के तहत ही जारी किया जाएगा। जब नोटेबंदी के बाद 2000 का नया नोट बाजार में आया तो इसको चेंज या छुट्टे कराने में लोगो को काफी दिक्कते हो रही थी! अब 200 के नोट के आने के बाद उम्मीद है की ये दिक्कत काफी हद तक कम हो जाएगी!
आज से जारी होगा ये नोट!
200 को नोट जारी होने की जानकारी तो लगभग सभी को थी! लेकिन ये नोट कब आएगा इसके लिए बहुत कयास लगाए गए की ये नोट शायद सितम्बर के पहले हफ्ते में जारी हो जायेगा ! आरबीआई ने इस बात की जानकारी देते हुए ये साफ़ कर दिया की ये नोट 25 अगस्त से ही जारी कर दिया जायेगा! आपको बता दे की ऐसा पहली बार है जब आरबीआई 100 और 500 के बीच का नोट जारी करेगा!
डाले गए है कई सुरक्षा फीचर्स
इस नोट की खूबियों के बारे में भी बताया गया! नोट के पीछे स्वच्छ भारत अभियान का लोगो लगाया गया है! इसके अलावा आगे अशोक स्तम्भ की तस्वीर होगी! साथ साथ उर्जित पटेल के सिग्नेचर भी इस नोट पर छपे हुवे है! इस नोट में सबसे अलग इसका चटक पीला रंग है! बताया जा रहा है नकली नोटों से बचने के लिए इसमें खुस खास सुरक्षा फीचर भी डाले गए है!
क्यों है फायदेमंद
2000 का नोट आने के बाद बाजार में छुट्टे को लेकर काफी दिक्कते हो रही थी! नोटबंदी के बाद से ऐसे नोट की जरुरत महसूस हो रही थी जो छुट्टे की दिक्कत को कम कर सके! आरबीआई ने मार्किट में 200 का नोट लाकर इस दिक्कत को कम कर दिया है!
ये नोट लेन देन में फायदेमंद रहेगा और पहले के मुक़ाबले लेन देन को आसान बनाएगा ! छोटे नोटों में आरबीआई ने 1, 2, 5 और 10, 20, 50 रुपए के नोट जारी किये थे ! वही अगर बड़े नोटों की बात करे तो बड़े वैल्यू के 100, 500 और 2000 के नोट मार्किट में है!
इस नोट को लेकर आपकी क्या राय है हमारे साथ जरूर शेयर करे!
