सिरसा – रेप मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम को लेकर आज एक साध्वी ने सनसनीखेज़ ख़ुलासा किया है। हिन्दी न्यूज चैनल इंडिया टीवी को दिए गए इंटरव्यू में साध्वी ने कहा कि बाबा राम रहीम का काला चिट्ठा खोलते हुए कहा है कि उसे सिर्फ दो साध्वियों से रेप के मामले में सजा हुई है लेकिन उसने 2000 से ज्यादा लड़कियों का बलात्कार किया है। Sadhvi exposes baba ram Rahim.
राम रहीम ने 2000 से ज्यादा लड़कियों का किया है रेप
साध्वी ने बाबा राम रहीम पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वह हर छह घंटे में एक साध्वी से बलात्कार करता था। उसने 2 हजार से ज्यादा लड़कियों का बलात्कार किया है। साध्वी ने ये भी बताया कि डेरे में रहने वाले हर शख्स ये बात जानता है कि गुरमीत सिंह बाबा के भेष में एक अपराधी है। उसकी इन हरकतों को डेरे में रहने वाले उसके भक्त भी जानते थे। लेकिन, उसके डर से किसी कि मुंह खोलने की हिम्मत नहीं होती थी। हां एक दो लोगों ने उसकी पोल खोलने कि कोशिश कि तो उन्हें मार दिया गया।
आपको बता दें कि रेप की सजा काट रहे राम रहीम के बारे में डॉक्टरों की टीम में शामिल एक मनोचिकिस्तक ने कहा है कि राम रहीम को सेक्स की लत है, इसलिए वह जेल में बेचैन हो रहा है। डॉक्टर ने बताया कि, ‘राम रहीम को सेक्स की लत है। जेल में उसकी शारीरिक संतुष्टि नहीं हो पा रही, इसलिए वह बेचैनी महसूस कर रहा है। अगर इसके इलाज में देरी हुई तो समस्या गंभीर हो सकती है।’
साध्वी ने खोला राम रहीम का सबसे बड़ा राज
साध्वी के मुताबिक राम रहीम को जो लड़की पसंद आ जाती थी, उसे उसके पास डेरे में रहने वाली विषकन्याएं पहुंचा देती थी। बाबा कि गुफ़ा में हर छह घंटे में एक नयी लड़की भेजी जाती थी। साध्वी के मुताबिक वह करीब 7 सालों राम रहीम के डेरे में रही और उसे बाबा कि हर काली करतुत का पता है। उसने राम रहीम के सारे काले कारनामें अपनी आंखों से देखा है।
अब उसने बाबा के राज खोलते हुए बताया है कि साध्वियों की आंखों पर पट्टी बांधकर रखा जाता था तथा गुफा में कुवारी साध्वियों के लिए अगल जगह कि व्यवस्था कि गई थी। साध्वी के मुताबिक राम रहीम का डेरा दिन में तो बिल्कुल शांत दिखात लेकिन रात होते ही यहां बाबा के काले काम शुरु हो जाते थे। कई बड़े घरों के लोग अपनी लड़कियों को डेरे की सेवा करने के लिए यहां भेजते थे। डेरे में ट्रेनिंग के नाम पर उनके मुंह में प्रसाद डाला जाता था, जिसके बहाने राम रहीम उनके साथ गलत हरकते करता था।

