श्रीदेवी की बर्थडे पार्टी में दिखा उनकी बेटी का बैकलेस अवतार, लग रही है बेहद खूबसूरत

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्री देवी ने अपना 54वा जन्मदिन मनाया ! श्रीदेवी ने अपना 54वां बर्थडे तो सेलीब्रेट किया लेकिन गुरुवार को श्रीदेवी के फैमली फ्रैंड फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने उनके बर्थडे की शानदार पार्टी दी! इस पार्टी में यूं तो बॉलीवुड के कई सितारे चमक रहे थे, लेकिन श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के स्‍टाइलिश और हॉट लुक के आगे सब की चमक फीकी पड़ गई!

मनीष मल्‍होत्रा के घर पर हुई इस पार्टी में जाह्नवी सिल्‍वर शिमर वाले टॉप और डेनिम लुक में नजर आईं! जाह्नवी का यह शिमर वाला टॉप बैकलैस था और इसमें जाह्नवी का लुक देखते ही बनता था! वहीं श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी ब्‍लैक टॉप में नजर आईं! आपको बता दें कि बॉलीवुड के चहेते डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा अक्‍सर अपने दोस्‍तों के बर्थडे की पार्टी देते रहते हैं!

तो आइए आपको दिखाते हैं इस पार्टी की कुछ तस्वीरें!

बोनी कपूर श्री देवी साथ! श्री देवी का चार्म अभी भी देखने लायक है!

लेकिन इस पार्टी में महफ़िल श्री देवी की दोनों बेटियों ने लूट ली! जिसमे जाह्नवी सिल्वर कलर के शिमरी टॉप और ब्लू डेनिम जीन्स पहनकर पार्टी में पहुंची थीं!

वैसे इसके पहले भी जाह्नवी अपने स्टाइल स्टेटमेंट और फैशन को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं।

इसके अलावा जाह्नवी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक है! उनकी जिम की तस्वीरें या एक्सरसाइज करती हुई तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर आती रहती है!

इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारों की जगमगाहट नजर आई! श्रीदेवी के साथ ही सुपरस्‍टार रेखा से लेकर विद्या बालन, रानी मुखर्जी, ऐश्‍वर्या राय तक कई सितारे यहां नजर आए!

आपको बता दें जानकारी के अनुसार जाह्नवी कपूर जल्‍द ही बॉलीवुड में एंट्री करने वाली हैं! बॉलीवुड में कई सितारों को लॉन्‍च कर चुके करण जौहर ही जाह्नवी को भी लॉन्‍च करने वाले हैं! जाह्नवी के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार फैंस भी कर रहे हैं। देखना यह है कि यह सुंदरी कब बड़े परदे पर जलवा बिखेरती नजर आएगी।

- Advertisement -

फेसबुक वार्तालाप