आज हम आपको एक ऐसी खबर बताने वाले है जिसके बारे में जान कर आपके पैरो तले से जमीन खिसक जाएगी. जी हां कहते है कि मंदिर एक ऐसी जगह है, जहाँ इंसान सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है, पर आज की ये खबर सुनने के बाद लोगो की ये ग़लतफहमी भी दूर हो जाएगी. बता दे कि यह मामला ग्यारह सितम्बर की रात श्रीजी मंदिर बरसाना का है, जहाँ दो मनचले एक साध्वी को उठा कर मंदिर परिसर के कोने में ले गए और वहां उसके साथ खुले आम बलात्कार किया. वही पीड़ित महिला किसी तरह उन दोनों के चंगुल से बच कर पुलिस तक पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करवाई.
मगर हमारे पुलिसवालो को तो आप जानते ही है. जी हां इस केस में भी पुलिस कर्मियों ने बामन पुजारियों के धनबल के चलते बेहद लापरवाही दिखाई और पीड़िता के शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की. आपको जान कर बिलकुल हैरानी नहीं होगी कि इस केस के आरोपी अब भी फरार है. वही पुलिस के कहना है, कि उन्होंने आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें भेज दी है और साध्वी को भी अस्पताल पहुंचा दिया गया है. वैसे यहाँ सोचने वाली बात ये है कि अगर पुलिस को आरोपियों को पकड़ना ही था तो तब क्यों नहीं पकड़ा जब साध्वी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी.
वैसे आपको बता दे कि इससे पहले एक बार तो पुलिस ने ये केस दर्ज करने से ही मना कर दिया था. जिसके चलते बहुत मुश्किलों का सामना करके साध्वी को एसएसपी के दफ्तर जाना पड़ा और यहाँ साध्वी की शिकायत दर्ज कर ली गई. इस बारे में साध्वी का कहना है कि पुलिस बामन पुजारियो के धनबल के कारण ही उन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है. बता दे कि साध्वी उड़ीसा की रहने वाली है.
आपको जान कर ताज्जुब होगा कि मंदिर परिसर ने इस घटना की कोई जिम्मेदारी तक नहीं ली. हालांकि श्रद्धालु इस घटना के बाद काफी सहमे हुए है. बरहलाल कितनी शर्म की बात है कि आज हमारे देश में मंदिर तक सुरक्षित नहीं है.

